
उत्तराखंड राज्य में बीते सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदलने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा है। बारिश और बर्फबारी से जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ तेज हवाएं चलने के कारण बागेश्वर से विशालकाय पेड़ गिरने की सूचना सामने आई है। कपकोट में एक स्थान के भवन पर पेड़ गिर गया हालांकि दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई। राज्य में 2 दिन की चटक धूप के बाद सोमवार को फिर मौसम ने करवट बदल ली है और जो लोग घरों से बाहर काम करने के लिए निकले थे वह भी भीग गए। कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गांव में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई जिससे फलों को और सब्जियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। कपकोट के उत्थान समिति के भवन के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गया और इससे छत टूट गई। हालांकि इस घटना के समय वहां पर लोग मौजूद नहीं थे इसलिए दुर्घटना टल गई। काफलीगैर में भी झमाझम बारिश हुई।

