
आज दिनांक 29 मई 2023 को सोमवार के दिन उत्तराखंड राज्य में दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। बता दे कि दोपहर बाद केदारनाथ और उसके आसपास बर्फबारी हुई और वही चमोली में भी मौसम खराब हो गया। पहाड़ी जिलों में अल्मोड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश तथा ओलावृष्टि हुई। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और मौसम विभाग के अनुसार राज्य में वर्षा तथा बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है यहां दोपहर बाद वर्षा के साथ- साथ ओलावृष्टि भी हुई और एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि के कारण गांवों में पुलम, नाशपति, आडू आदि फसलों को नुकसान पहुंचा है।

