बागेश्वर:- जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने वरीयता सूची में नाम दर्ज करने में हासिल की कामयाबी…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बीते 25 मई 2022 को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस दौरान बागेश्वर में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां प्रदेश की टॉप सूची में 9 छात्र- छात्राओं ने स्थान बनाया है और 21 छात्र- छात्राओं ने टॉपर सूची में नाम दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। विद्या भारती के विद्यालयों में सफलता पर मिष्ठान वितरित किया गया। बता दें कि विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा की ज्योति जोशी ने प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है जिन्हें 98% अंक मिले हैं। ज्योति जोशी ने हिंदी में 98 ,अंग्रेजी में 95, गणित में 100 ,विज्ञान में 99 ,सोशल साइंस में 98 और आईटी में 92 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही वह जिले की टॉपर भी है। वही दूसरे स्थान पर जिले में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर के पावनी वर्मा रहे हैं जिन्होंने जिले में दूसरा और प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है उन्हें 97.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। वही प्रदेश में नवा और जनपद में तीसरा स्थान रोहित चंद्र ने प्राप्त किया है जिन्हें 97.20% अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह बागेश्वर के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है।