Uttarakhand:- वंदे भारत ट्रेन में फ्री होगा सफर…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के काठगोदाम और देहरादून के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन शुरू होने जा रही है और यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आने- जाने वाले यात्रियों के लिए इस संबंध में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन में यात्री फ्री में सफर कर पाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को दिल्ली से वर्तुअली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और दिल्ली से देहरादून चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्री पहले दिन फ्री सफर कर पाएंगे इसके लिए पास बनाने होंगे। देहरादून से दिल्ली और दिल्ली से देहरादून आने की सुविधा फ्री रहेगी। यह देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है जो कि आगामी 25 मई से चलने वाली है और इस ट्रेन के आगाज को भव्य बनाने के लिए रेलवे काफी प्रयास कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर काफी जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन के शुभारंभ के लिए देहरादून पहुंच रहे हैं और पहले दिन इस ट्रेन में यात्री मुफ्त में सफर कर पाएंगे। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन 8 कोच की होगी सभी कोच चेयरकार होंगे और यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी जिसमें सफर का अनुभव कुछ अलग ही होगा। इसका शुभारंभ उत्तराखंड में आगामी 25 मई से हो जाएगा।