
उत्तराखंड राज्य में बोर्ड परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों का रिजल्ट अगामी 25 मई 2023 को घोषित किया जाएगा। बता दें कि आज सोमवार को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं बीते मार्च माह में शुरू हो गई थी जो कि 6 अप्रैल को खत्म हुई और राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,437 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। बोर्ड परीक्षा के दौरान हाई स्कूल में 1,32,115 व इंटर में 1,27,324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत में सबसे कम 39 केंद्र परीक्षा के बनाए गए थे। बता दें कि परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य संपन्न हुआ और कॉपी जांचने के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। प्रदेश में 4500 शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन का कार्य किया गया और परिषद की सचिव नीता तिवारी द्वारा बताया गया है कि 25 मई को प्रातः 11:00 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

