Uttarakhand- राज्य में मौसम को लेकर जारी हुआ अलर्ट…… एक बार फिर इस दिन तक रद्द हुए केदारनाथ के लिए पंजीकरण

उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और इस बीच केदारनाथ समेत बाकी धामों में भी मौसम का प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहा है। गंगोत्री यमुनोत्री समेत चारों धामों में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को मौसम के चलते सतर्क रहने के लिए कहा गया है और चार धाम यात्रा रूट पर अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है और खराब मौसम की वजह से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी और खराब मौसम के चलते यात्रियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। उत्तराखंड में 23 मई से फिर एक बार मौसम बिगड़ने वाला है मौसम विभाग ने 23 और 24 तारीख के लिए येलो अलर्ट जारी किया है । इस दौरान प्रदेश भर में बारिश ,ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है और खराब मौसम के चलते एक बार फिर से चार धाम यात्रा में केदारनाथ के लिए 25 मई तक पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। यानी कि मौसम को देखते हुए 25 मई तक प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण पर रोक लगाई है और यात्री 25 मई तक पंजीकरण नहीं करवा पाएंगे।