Uttarakhand- मुस्लिम व्यक्ति से स्थगित हुई भाजपा नेता की बेटी की शादी…… कांग्रेस कार्यकर्ता ने कही यह बातें

भाजपा नेता द्वारा अपनी बेटी की शादी मुस्लिम व्यक्ति से स्थगित कर दी गई है। बता दे कि भाजपा नेता यशपाल बेनाम द्वारा अपनी बेटी की शादी मुस्लिम व्यक्ति से स्थगित कर दी गई है और इस निर्णय पर कांग्रेस कार्यकर्ता राशिद अल्वी ने कहा कि अगर शादी आपसी सहमति से हो रही है तो इसमें कोई गलत नहीं है। उन्होंने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों की सहमति है तो इस शादी में कुछ गलत नहीं है। बता दें कि भाजपा नेता यशपाल बेनाम ने बीते शनिवार को अपनी बेटी की शादी स्थगित कर दी है। उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल में एक मुस्लिम व्यक्ति के साथ उन्होंने अपनी बेटी की शादी पक्की की थी लेकिन दूल्हे के परिवार के साथ आपसी सहमति कर उन्होंने शादी स्थगित कर दी। शादी का निमंत्रण पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता अल्वी ने कहा कि यह उनका निजी मामला है उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती अगर लड़की आपसी सहमति से मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर रही थी तो मुझे कुछ भी गलत नहीं लगता। यह शादी 28 मई को होने वाली थी जो कि स्थगित कर दी गई है। भाजपा नेता ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी की शादी पुलिस और प्रशासन के संरक्षण में हो मैं जन भावनाओं का सम्मान करता हूं।