
इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए 3 मौके दिए जाएंगे| इस फैसले से औसतन 40 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिल सकता है|
बता दें पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए थे| इस में 12वीं कक्षा की संख्या 19,000 और दसवीं कक्षा की संख्या 28,000 थी|
बीते दिवस मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि दसवीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के 3 अवसर दिए जाएंगे| साथ ही छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का एक अवसर दिया जाएगा|
मिल रही जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का पहला अवसर परीक्षा परिणाम आने के ठीक बाद दिया जाएगा| अंक सुधार परीक्षा के साथ यह छात्र परीक्षा में शामिल हो सकेंगे| अगर विद्यार्थी इसमें भी पास नहीं होते हैं तो उन्हें दूसरा मौका वर्ष 2024-25 की परीक्षा होगी| इसमें उनके पास दो विकल्प होंगे पहला विकल्प केवल अपने फेल विषयों की परीक्षा देना और दूसरा विकल्प इन विषयों को छोड़कर सभी विषयों की परीक्षा देना| यदि विद्यार्थी तब भी पास नहीं होता है तो उन्हें तीसरा व अंतिम अवसर 2024-25 की अंक सुधार परीक्षा में बैठने का दिया जाएगा|

