Uttarakhand-पुलिस विभाग में फिर शुरू हुआ तबादलों का दौर….. मांगी गई लिस्ट

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। बता दें कि चार धाम यात्रा और पर्यटक सीजन के बीच पुलिस विभाग में तबादले होने जा रहे हैं। इसके लिए आईजी गढ़वाल रेंज करन नगन्याल ने रेंज के सभी जिलों के प्रभारियों को पहाड़ और मैदानी जिलों में समय पूरा करने वाले कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टरों तक की लिस्ट मांग ली है तथा इसी क्रम में कई जिले लिस्ट भेज चुके हैं और जल्द ही तबादलों का दौर भी शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड राज्य में हाल ही में आईएएस और आईपीएस के तबादले भी देखने को मिले हैं जिसके बाद अब पुलिस विभाग में भी तबादलों का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि 2022 में जिन पुलिस कर्मचारियों के तबादले हुए थे उनमें से कुछ ऐसे हैं जो की सिफारिश के कारण अपने नए स्थान पर नहीं पहुंचे और पूरी जिंदगी मैदानी जिलों में ही काट दी मगर फिर भी गढ़वाल आईजी ने तबादलों के लिए लिस्ट मांगी है। कई जिले लिस्ट भिजवा चुके हैं तथा जल्द ही पुलिस विभाग में तबादले देखने को मिलेंगे।