
उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में चल रही चार धाम यात्रा के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सपरिवार बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत करते हुए मंदिर समिति द्वारा उन्हें केदारनाथ का प्रसाद, भस्म और रुद्राक्ष माला भेंट की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, यात्रा मजिस्ट्रेट योगेश मेहरा तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद रहे। केदारनाथ में दर्शन करने के बाद हिमाचल के राज्यपाल हेलीकॉप्टर के माध्यम से बद्रीनाथ धाम भी गए और हेलीपैड पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने उनकी अगवानी की तथा दर्शन के पश्चात उन्हें भगवान बद्री विशाल का प्रसाद, अंग वस्त्र, तुलसी माला भेंट की गई। इस अवसर पर यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, मंदिर समिति बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी तथा मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान मौजूद रहे।

