Uttarakhand- चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उत्तराखंड पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हरिद्वार मे चेन लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के दो बदमाशों की पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलने के बाद एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसका साथी दूसरा बदमाश फरार हो चुका है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह लोग एक घटना के बाद दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया इसके बाद बदमाश दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे तभी पुलिस से मुठभेड़ हो गई और बाईपास मार्ग पर पुलिस ने इन्हें घेर लिया। इन दोनों में से एक बदमाश भाग गया तथा दूसरा घायल होने के बाद पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया तथा उसकी पहचान अमित निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है तथा पुलिस आरोपित के साथी की तलाश में जुटी है।