हेमकुंड साहिब यात्रा -: श्रद्धालुओं का पहला जत्था हुआ रवाना, इन लोगों को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं

आज बुधवार को हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से रवाना हो गया है|


पहले जात्थे में करीब 300 यात्री शामिल हुए| इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, सीएम धामी सहित अन्य कई कैबिनेट मंत्रियों ने जत्थे को शुभकामनाएं दी और श्रद्धालुओं को रवाना किया| इससे पूर्व उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे में अरदास की|
बता दें यात्रा पर जाने वाले पहले जत्थे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के श्रद्धालु शामिल है|
हेमकुंड यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पर्यटन विभाग की ओर से लक्ष्मणझूला स्थित गुरुद्वारे में पंजीकरण केंद्र खोल दिया गया है| जहां सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक पंजीकरण होंगे|
बताते चलें कि 60 साल से अधिक उम्र के बिमार लोग अब हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा सकेंगे| चमोली जिला प्रशासन की अपील पर गुरुद्वारा प्रबंध की ओर से ऐसे यात्रियों को ऋषिकेश में रोका जाएगा| हालांकि हेमकुंड साहिब में बर्फ पिघलने के बाद ऐसे यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी| इन यात्रियों में ऐसे यात्री शामिल है जो ब्लड प्रेशर, अस्थमा और शुगर की बीमारी से पीड़ित है, इनको यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी| इसके साथ ही बच्चों को भी फिलहाल यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं है, हालांकि बर्फ पिघलने के बाद यह सभी यात्रा पर जा सकते हैं|