Uttarakhand-इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट……. इन तीर्थयात्रियों पर लगेगी रोक

उत्तराखंड राज्य के चारों धामों के कपाट खुलने के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल जाएंगे। बता दे कि हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी होने को है तथा 20 मई को कपाट खुलेंगे। केदारनाथ और बद्रीनाथ के बाद तीर्थ यात्री हेमकुंड साहिब के दर्शन को भी जा सकेंगे। सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा का आगाज आज बुधवार 17 मई को होने जा रहा है और धाम के कपाट 20 मई को खुलेंगे हालांकि तीर्थयात्रियों पर अभी रोक लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ यात्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर नहीं जा पाएंगे। बता दे कि चमोली जनपद में स्थित हेमकुंड साहिब धाम और उसके आसपास भारी बर्फ जमी होने के कारण 60 साल से अधिक उम्र वाले ब्लड प्रेशर ,शुगर और अस्थमा से पीड़ित लोगों को यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है और इन लोगों को बर्फ पिघलकर साफ होने के बाद ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। हेमकुंड साहिब धाम और उसके आसपास जमी बर्फ की चादर को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है जिससे आने वाले समय में यात्रियों को कोई परेशानी ना हो। फिलहाल वहां का ऑक्सीजन स्तर भी कम है इसलिए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से 60 साल से अधिक उम्र वाले ब्लड प्रेशर ,शुगर और अस्थमा के मरीजों को यात्रा पर जाने से रोका जाएगा।