पिथौरागढ़:- पत्नी, भाभी समेत चार महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपित ने मां को किया फोन……. कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में इन दिनों चौहरा हत्याकांड काफी चर्चाओं में है। बता दें कि इस हत्याकांड के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या भी कर दी जिसके बाद उसने पत्नी और बहन समेत चार महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया और क्षेत्र में चार- चार मौतें होने के बाद सनसनी फैल गई। आरोपित ने धारदार हथियार से इस हत्याकांड को अंजाम दिया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित ने अपनी मां को फोन किया और कहा कि अब उसका काम पूरा हो चुका है और वह भी आत्महत्या कर लेगा। बता दें कि पिथौरागढ़ के बुर्सुम गांव में शुक्रवार को हुए इस चौहरा हत्याकांड के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल है। वहां एक साथ चार चिताएं जलाई गई और अंतिम संस्कार के लिए आए लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। हत्यारोंपित संतोष राम ने घटना को अंजाम देने के कुछ समय बाद अपनी मां को फोन करके कहा कि उसने अपना काम पूरा कर लिया है अब वह आत्महत्या कर लेगा। जिसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है और पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बना ली हैं। आरोपित की मां का कहना है कि उसने सब खत्म कर दिया है इसलिए अब उसे भी मार देना चाहिए। आरोपित की मां का कहना है कि वह बच्चों को कैसे पालेंगी। आरोपी की मां को प्रधान संतोष गोस्वामी ने आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।