कूर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा के नकुल ने किया टॉप…… हासिल किए इतने फ़ीसदी अंक

अल्मोड़ा जिले के कूर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा स्कूल में अध्ययनरत नकुल पांडे ने 96.4 फ़ीसदी अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से टॉप किया है। हाईस्कूल में पढ़ने वाले नकुल ने 96.4 फीसद अंक हासिल किये हैं।आई.सी. एस.ई. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर नकुल पांडे भविष्य में ए.आई . डेवलपर बनना चाहते है। उन्होंने 96.4 फीसद अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से टॉप किया है। नगर के तल्ला थपलिया लिंक रोड निवासी नकुल के पिता महेश चंद्र पांडे आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत है। जबकि माता हंसा पांडे गृहणी है। उन्होंने बताया कि वह नियमित चार घंटे पढ़ाई करते है। बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक है।