
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां व्यक्ति बैंक का काम निपटाकर घर पहुंचा ही था तभी मोबाइल फोन पर मैसेज आया कि नेट बैंकिंग के जरिए खाते से ₹10,000,00 निकाले गए हैं। बता दें कि व्यक्ति मेट्रोपोलिस क्षेत्र का निवासी है और जैसे ही व्यक्ति को इस बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिस निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका आवास विकास स्थित एक बैंक में खाता है और वह दोपहर को बैंक गए हुए थे इसी दौरान उन्होंने अपने बैंक का काम करवाया और फिर वह घर आ गए घर आने के कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल फोन में मैसेज आया कि नेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से ₹10,000,00 निकाले गए हैं उन्होंने इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। उनका कहना है कि वह नेट बैंकिंग का प्रयोग नहीं करते और ना ही किसी को खाते से जुड़ी जानकारी उन्होंने दी है। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है और साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद रविवार को पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।

