Uttarakhand-भीमताल से चोरी हुआ 1 लाख लीटर पानी…… मचा हड़कंप

भीमताल से पानी चोरी का एक अजब- गजब मामला सामने आया है। बता दे कि यहां जल संस्थान के टैंक से असामाजिक तत्वों ने 1 लाख लीटर पानी चुरा लिया। जब पेयजल निगम का लाइनमैन पानी खोलने के लिए टैंक के पास गया तो तब इस चोरी की घटना का पता चला। यह मामला काफी अनूठा है टैंक में पानी की एक बूंद भी नहीं थी। इस मामले में लाइनमैन द्वारा उच्च अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई। चोरी का यह मामला जोंस स्टेट में जंगल के बीच बनी 1,00,000 लीटर पानी की टंकी का है। इससे किसी ने शुक्रवार की रात जल संस्थान द्वारा एकत्र किया गया 1,00,000 लीटर पानी चोरी कर लिया। जानकारी के मुताबिक पानी की चोरी वाल्ब में पाइप लगाकर की गई है तथा पानी चोरी होने के बाद बीते शनिवार की सुबह से वहां के घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। क्षेत्र में कई होमस्टे, होटल, रिजॉर्ट आदि के कर्मचारी पानी के लिए भटकते दिखाई दिए और लोगों ने निजी टैंकरों से पानी मंगाया। प्रभावित वार्ड 6 के सभासद बंटी आर्या द्वारा बताया गया कि पानी की समस्या काफी अधिक बढ़ चुकी है तथा लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है।