Uttarakhand-आईपीएल में 5 सटोरी छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्तमान समय में आईपीएल के मैच चल रहे हैं और आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले पांच सटोरी छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि कैंट कोतवाली व एसओजी की संयुक्त टीम में इन छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह अपने महंगे शौको को पूरा करने के लिए सट्टेबाजी करते थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि पंडितवाडी क्षेत्र में सद्भावना कुंज के पास एक मकान में कॉलेज के कुछ छात्र ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डालनवाला अभिनव चौधरी की देखरेख में कोतवाली कैंट व एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने इस दौरान 23 वर्षीय आदित्य, प्रणव कुमार ,आमिर प्रसाद, सत्यम और हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया। यह सभी कॉलेज के छात्र थे और पुलिस ने इनके पास से ऑनलाइन सट्टे में इस्तेमाल किए जा रहे 7 मोबाइल फोन ,14 एटीएम कार्ड, रजिस्टर, 23000 रुपए नगद व अन्य सामान बरामद किया। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस की टीम को आरोपियों के पास से 70 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा व चंडीगढ़ मार्का भी बरामद हुई। छात्रों का कहना है कि वह अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए यह सब करते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।