
उत्तराखंड राज्य में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है और अप्रैल माह की गर्मी में बादल और बारिश वार कर रहे हैं। अप्रैल समाप्त होने वाला है तथा इस बार तराई से लेकर भाबर क्षेत्र में अभी तक लू नहीं चली है। बादलों की आवाजाही और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी से तापमान सामान्य बना हुआ है। ऐसे में लोग गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं और मौसम विभाग के पिछले 7 साल के आंकड़ों में देखें तो 24 से 30 अप्रैल तक तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहता था। 2021 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन इस बार अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भी मौसम बदलने के कारण तराई में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है जो कि गर्मी से काफी राहत प्रदान कर रहा है। बता दें कि इस बार बारिश और बर्फबारी के कारण अप्रैल में तापमान सामान्य बना हुआ है हालांकि मई में लू चलने की संभावना जताई जा रही है तथा के पहाड़ी इलाकों में आज 26 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना जताई गई है और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

