अल्मोड़ा:- जंगल गई महिला की हुई मौत…… मचा हड़कंप….. जानिए मौत के कारण

अल्मोड़ा। जिले में एक महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल गई हुई थी और उस दौरान उसकी मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। बता दें कि महिला की मौत पैर फिसलने से हो गई और घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार भैंसियाछाना ब्लाक के बूढ़ाधार तोक निवासी विनीता देवी उम्र 27 वर्ष पत्नी विमल राम मंगलवार की सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गई थी और घर वापस आते समय सुबह करीब 10:30 साथ गई हुई अन्य महिलाएं अपने घर पहुंच गई लेकिन विनीता देवी नहीं पहुंची। वह सबसे पीछे चल रही थी और पैर फिसलने से लकड़ी का गट्ठर उसके ऊपर ही गिर गया इससे महिला के सिर और सीने पर गंभीर चोट लग गई। दोपहर करीब 12:00 बजे गांव के अन्य बच्चे जब वहां के रास्ते गए तो उन्होंने विनीता को बेहोशी की हालत में देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी गई तभी मृतका का पति विमल राम अन्य ग्रामीणों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गया वहां पर मृतका बेसुध पड़ी हुई थी जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना के बाद धौलछीना थाने से एएसआई बलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मुन्नी देवी और सुनील दत्त अस्पताल पहुंचे तथा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।