चिंताजनक -: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 49 हजार से अधिक

देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है| बीते 24 घंटों में ही कोविड-19 के 11 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं| साथ ही ऐसे कोरोना मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनका आंकड़ा भी अब 49 हजार के पार पहुंच गया है|
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हजार 998 हो गई है|


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 की दैनिक दर 4.42 फ़ीसदी और साप्ताहिक दर 4.02% है| देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या कुल मामलों का 0.10% है| मरीजों के ठीक होने की दर 98.71% है|


बता दें कि पिछले 7 दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं| इस बीच 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है|