मसूरी बस हादसे -: मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख की सहायता राशि, हादसे की जांच के आदेश

मसूरी में बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए, साथ ही हादसे की जांच करने के भी आदेश दिए है|
इसके अलावा मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपए दिए जाएगी|
उन्होंने कहा घायलों का उपचार करना सरकार की प्राथमिकता है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं|


बता दें कि अस्पताल में भर्ती घायलों को परिवहन निगम की ओर से सहायता राशि दी गई| अस्पताल आए रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने घायलों को 5,000 और गंभीर घायलों को 10-10 हजार की सहायता राशि दी| घटना के बारे में कहा जा रहा है कि प्रशासन के स्तर पर अलग जांच होगी लेकिन उससे पूर्व निगम के स्तर से जाचं होगी| इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा| फिलहाल घटना की वजह बस के सामने किसी बाइक सवार का आना बताया जा रहा है| हादसे के बाद बस और बस चालक के रूट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं|


कहा जा रहा है कि यह बस चालक सहारनपुर रूट पर इस बस को चलाता था लेकिन रविवार को इसे मसूरी भेज दिया गया ऐसे में इस हादसे को उसके अनुभव से जोड़कर भी देखा जा रहा है|