चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट रद्द करने और किराया वापस करने की नीति तैयार

चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टिकट रद्द करने और किराया वापस करने की नीति तैयार कर ली है, जिसके तहत खराब मौसम, तकनीकी कारण से या सरकार के आदेश पर हेली सेवा की उड़ान रद्द होती है तो यात्रियों को पूरा किराया वापस किया जाएगा| साथ ही 5 दिन पहले टिकट बुकिंग रद्द करने पर किराए की 75 फ़ीसदी राशि वापस की जाएगी|

Advertisements


22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे| केदारनाथ हेली सेवा के टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से की जाएगी|