केदारनाथ हेली सेवा -: 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर वापस नहीं होगा किराया, जानिए सरकार की नई व्यवस्था

देहरादून| अगर तीर्थयात्री 24 घंटे पहले टिकट रद्द करते हैं तो उनको उनका किराया वापस नहीं होगा, जबकि 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75% किराया वापस हो सकता है|
चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा से जाने वाले तीर्थ यात्रियों को 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर किराया वापस नहीं होगा|


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने का विचार किया है| जिसके तहत इस बार केदारनाथ हेली सेवा में टिकटों की बुकिंग और यात्री सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था बन रही है| टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का काम आईआरसीटीसी को दिया जा रहा है| इससे टिकट की कालाबाजारी की संभावना नहीं रहेगी| अब जल्द ही इसके लिए आईआरसीटीसी के साथ अनुबंध किया जाएगा|


बता दें कि अब तक यूकाडा फाटा, सिरसी से हेली सेवा संचालन के लिए पवनहंस, हिमालयन हेली कैट्रल एविएशन को 3 साल के लिए कार्य दे दिया है, जबकि गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए हेली सेवा के टेंडर आज से खुल जाएंगे|


हम सभी जानते हैं कि बीते वर्ष मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था| जिसमें पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई थी| इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार हेली सेवा का सफर सुरक्षित करने हेतु केदारनाथ में जगह-जगह कैमरे लगाए जाएंगे जो कंट्रोल रूम से कनेक्ट होंगे, जिसके माध्यम से बादल आने या मौसम खराब का पता लग सकेगा| इस संबंध में कंट्रोल रूम से हेली सेवा के पायलट और क्रू मेंबर को सूचना दी जाएगी| इस प्रकार मौसम संबंधी अपडेट मिलते रहेगा|