चारधाम यात्रा 2023 -: तीन साल बाद हुई हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी

इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा करना यात्रियों को महंगा पड़ेगा|


हेली कंपनियों ने 3 साल बाद किराए में बढ़ोतरी की है| उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सिरसी और फाटा से चार कंपनियों को हेली सेवा संचालन के लिए चयन किया है|


बताते चलें कि केदारनाथ यात्रा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा से हेली सेवा का संचालन किया जाता है| उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने 2020 में 9 कंपनियों के साथ हेली सेवा संचालन के लिए अनुबंध किया था| 2022 में अनुबंध खत्म होने के बाद इस बार नए सिरे से हेली कंपनियों का चयन करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की| जिसके बाद फाटा और सिरसी हेलीपैड से चार कंपनियों को हेली संचालन का चयन किया था| जिसमें फाटा से पवनहंस, कैंट्रल एविएशन और सिरसी से हिमालयन हेली, कैट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाएगी|


बता दें कि फाटा से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा से आने-जाने का किराया प्रति यात्री 5500 और सिरसी से केदारनाथ के लिए 5498 तय किया गया|
पिछले साल की तुलना में फाटा से प्रति यात्री किराए में 780 रुपये और फिरसी से 818 की बढ़ोतरी हुई है|
गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा की दोबारा टेंडर प्रक्रिया चल रही है|