Uttarakhand -: राज्य के सभी जिलों में होगी महिला होमगार्ड की तैनाती, भर्ती प्रक्रिया में होगा बदलाव👇

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में महिला होमगार्ड भर्ती की जाएगी| इसका आदेश होमगार्ड मुख्यालय ने जारी किया है|


बताते चलें कि अब तक सिर्फ देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों में ही महिला होमगार्ड की भर्ती हो रही थी, लेकिन अब उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में महिला होमगार्ड की भर्ती की जाएगी| इस संबंध में होमगार्ड मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है|
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के शेष 10 जिलों में भी महिला होमगार्ड की भर्ती करने को कहा गया है| भर्ती के बाद महिला होमगार्ड को शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा|
इसके अलावा बता दें की भर्ती प्रक्रिया में भी बदलाव होने की संभावना है| पहले लिखित परीक्षा में होमगार्ड इमला बोलकर लिखते थे, इस बार लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के तहत होगी| इसके अलावा शारीरिक परीक्षा भी होगी| महिला होमगार्ड का वेतनमान भी पुरुष होमगार्ड के समान होगा|