Uttarakhand -मजबूत हो रही है राज्य की अर्थव्यवस्था……… जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

उत्तराखंड राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इसका संकेत आर्थिक सर्वेक्षण 2022- 23 से मिल चुका है। आर्थिक सर्वेक्षण 2022- 23 के अग्रिम अनुमानों से मिले संकेतों के अनुसार जीएसडीपी यानी की अर्थव्यवस्था का आकार 2.65 लाख करोड़ से छलांग लगाकर 3.06 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही और भी अनुमान है कि प्रति व्यक्ति आय 10% वृद्धि के साथ ₹2,33,000 और विकास दर 7.08% रहेगा। विकास दर में भी राज्य का प्रदर्शन सुधरा है और इसकी गति में तीव्रता आनी अभी बाकी है। कोरोना के दौरान पर्यटन और चार धाम यात्रा के कारण आर्थिक विकास को काफी नुकसान पहुंचा था मगर अब यह व्यवस्था अपने पुराने स्वरूप में लौट रही है तथा इसका प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। वही परिवहन ,भंडारण, व्यापार, होटल एवं जलपान ग्रह समेत सेवा क्षेत्र में हो रही वृद्धि से प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधर रही है। हालांकि अभी कर के रूप में राजस्व जुटाने की चुनौती बरकरार है। जीएसटी प्रतिपूर्ति पर रोक लगने से दिसंबर 2022 तक प्रदेश के कर संग्रह में 11% की कमी आई है। बीते मंगलवार को गैरसैण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2022 23 खंड एक को प्रस्तुत किया गया और वही सरकार द्वारा आने वाले 5 वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने का संकल्प लिया गया है। कोरोना संकट के कारण प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और वर्ष 2020- 21 मई अर्थव्यवस्था में 5.38% की गिरावट भी दर्ज की गई। लेकिन धीरे-धीरे करके व्यवस्था अपने स्वरूप में वापस लौट रही है जिससे व्यापार फल-फूल रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था भी मजबूती की ओर अग्रसर हो रही है।