शादी का वादा करके युवक ने कई दफा किया महिला के साथ दुष्कर्म

हल्द्वानी। आज 23 नवंबर 2021 को मंगलवार के दिन क्षेत्रीय थाने में एक महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। महिला के द्वारा दी गई तहरीर में यह बताया गया कि 7 साल पहले उसका परिचय पीरुमदारा निवासी अनिल के साथ हुआ था। इस बीच अनिल ने कई बार पीड़िता को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन जब महिला ने उससे शादी की बात की तो उसने टाल दिया तथा अब वह महिला को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है तथा गाली-गलौज भी कर रहा है।

Advertisements

महिला ने बताया कि उसकी एक छोटी बच्ची भी है।महिला के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार पुलिस ने अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।