
हल्द्वानी डीएसडी बैडमिंटन अकैडमी में 17, 18 व 19 फरवरी 2023 को आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर्स चैंपियनशिप में 65 आयुवर्ग में हरीश अधिकारी व विजय भूटानी ने स्वर्ण एवं हरीश अधिकारी ने उषा सूरी के साथ मिलकर रजत पदक प्राप्त किया है और 60+ आयुवर्ग में अतुल जोशी व सुरेश कर्नाटक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 75+ आयुवर्ग में कर्नल वी बी अरोड़ा ने स्वर्ण जीता है। प्रतियोगिता के 45 प्लस आयु वर्ग में डीके जोशी व सुरेंद्र भंडारी की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा डॉ. संतोष बिष्ट ने 45 प्लस व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है तथा पदक विजेताओं के साथ-साथ अरविंद जोशी, नंदन रावत, जितेंद्र अधिकारी, योगेश उपाध्याय, नंदन बिष्ट, संजय ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका डीबीए अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रशांत जोशी द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में 85 प्लस कैलाश चंद्र जोशी को प्रतिभाग करने पर विधायक सुमित हृदेश द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बीएस मनकोटी, राम अवतार, डीके सेन ,गोकुल मेहता ,राकेश जायसवाल, अरुण बंग्याल ,प्रतीक मेहता आदि द्वारा बधाई दी गई है।
