
भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का आज दुगालखोला में मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल द्वारा भव्य स्वागत किया गया|
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, शंकर लटवाल, प्रताप सिंह, गंगा सिंह, गोविंद सिंह मंडल मीडिया प्रभारी इंदर सिंह दसीला समेत समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे|
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी का भी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया|
मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन की रीति-नीति के साथ आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा कि|
कार्यक्रम में सरसों के ग्राम प्रधान नवीन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट बख ग्राम प्रधान, सभासद दुगालखोला चंदन रावत, बरसिमि ग्राम प्रधान हरीश रावत, दीपक जोशी, खड़क धानिक, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, भुवन सिंह, विजय बिष्ट आदि उपस्थित रहे|
