बिना किसी विधिक आरोप के इस्तीफा देने वाले पहले राज्यपाल बने कोश्यारी, दर्जनभर राज्यपाल दे चुके हैं अब तक इस्तीफा

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के साथ ही भगत सिंह कोश्यारी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया है|


वह रिकॉर्ड है, बिना किसी भ्रष्टाचार व विधिक आरोप अथवा प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल की ओर से हटाए जाने की संभावना के राजपाल पद से इस्तीफा देने वाले कोश्यारी देश के पहले राज्यपाल हैं|


भारत में अब तक किसी भी राज्यपाल के इस्तीफा देने के गिने-चुने ही मामले हुए हैं| लेकिन उन सब के पीछे भ्रष्टाचार व चारित्रिक कदाचार प्रमुख कारण रहा है| अब तक ऐसा कोई कारण न होने के बावजूद इस्तीफा देने वाले कोश्यारी भारत के पहले एकमात्र राज्यपाल बन गए हैं|


इनसे पहले जिन राज्यपालों ने इस्तीफा दिया है उनमें 2017 में मेघालय के राज्यपाल वी शनमुगनाथन शामिल है| जिन पर यौन दुराचार में शामिल होने का आरोप लगा था और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था|
इसके बाद 2009 में आंध्र प्रदेश की राज्यपाल एनडी तिवारी को भी ऐसी ही स्थिति में इस्तीफा देना पड़ा|


2014 में गोवा के राज्यपाल बीवी मांजू को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में सीबीआई की पूछताछ के बाद इस्तीफा देना पड़ा|
पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल एमके नारायण के बाद वांचू को भी इस मामले में कार्यकाल छोड़ना पड़ा|


2002 में झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार सन 1999-2000 के दौरान कैबिनेट सचिव रहते हुए अपने कार्यकाल का दुरुपयोग करने और फ्लेक्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी के सीबीआई के समक्ष पूर्व में दिल्ली के कुमार की आधिकारिक आवास पर पार्टियों को वित्तपोषित करने के बयान के बाद इस्तीफा दिया|
इसके अलावा 1996 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल मोतीलाल वोरा और केरल के राज्यपाल पी शिव शंकर को हवाला कांड में उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद इस्तीफा देना पड़ा, हालांकि उन दोनों को बाद में कोर्ट से क्लीनचिट मिली थी|
1986 में महाराष्ट्र के राज्यपाल कोन प्रभाकर राव को सीएम की बेटी की एमडी की परीक्षा में अनधिकृत प्रवेश पर मुंबई उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर होने और हेरफेर की पुष्टि के बाद पद से इस्तीफा देना पड़ा|
लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ऐसे पहले राज्यपाल है जिन्होंने अपने पद से किसी भ्रष्टाचार या विधिक आरोप अथवा प्रतिद्वंदी राजनीतिक दल की ओर से हटाए जाने की संभावना पर अपने पद से इस्तीफा दिया है|