दिल्ली में सीबीआई और ईडी जांच का विरोध लेकिन उत्तराखंड में सीबीआई जांच की मांग कर रहे कांग्रेसी – भाजपा

देहरादून| भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि सीबीआई जांच के नाम पर कांग्रेस प्रदेश के युवाओं के साथ राजनीति कर रही है|


जहां एक तरफ कांग्रेसी दिल्ली में सीबीआई और ईडी जांच का विरोध करते हैं, वही उत्तराखंड में सीबीआई जांच की मांग की जा रही है|


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहां की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार देश का पहला सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है| अब तक जितने भी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, नकल की बात सामने आई है मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्यवाही की गई है|


जिसमें 60 आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, अभी जांच पड़ताल जारी है| सरकार लगातार भर्ती कैलेंडर के अनुसार अपने वादों के अनुरूप खाली पदों पर युवाओं को रोजगार देने में जुटी है लेकिन पुराने व वर्तमान भर्ती प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत मिलने से सरकार नकल विरोधी कानून लेकर आई है| यह नकलरोधी कानून देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून है|