खेल प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे सीएम धामी को दिखाए काले झंडे, 20 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकासनगर कालसी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे| इस दौरान जब मुख्यमंत्री धामी कालसी स्थित सेना की हेलीपैड पहुंचे और यहां से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए तो कालसी गेट पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए| विकासनगर की ओर से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर हरिपुर में उन्हें हिरासत में ले लिया|


मिली जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए हैं| झंडे दिखाने वालों में कांग्रेस और आर्यन छात्र संगठन के युवा शामिल है|
मुख्यमंत्री धामी ने यहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया| मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 63 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ 65 लाख की 9 योजनाओं का शिलान्यास किया|


इस दौरान कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मंत्री रेखा आर्य, विधायक राजकुमार पोरी शामिल रहे|