Almora -: स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड लमगड़ा के सौजन्य से ग्राम पंचायत बसगांव में कूड़ादान वितरण

आज दिनांक 12/02/2023 को ग्राम पंचायत बसगांव में विकासखंड लमगड़ा के सौजन्य से प्रधान जानकी देवी के द्वारा ग्राम सभा के प्रत्येक परिवार को कूड़ादान वितरण किया गया|
कूड़ादान वितरण कार्यक्रम का सुभारंभ जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था के अध्यक्ष हरीश गहतोड़ी की अध्यक्षता में किया गया|

Advertisements


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरीश गहतोड़ी द्वारा सभी ग्रामीणों से कहा गया कि अपनी ग्राम सभा को स्वच्छ साफ बनाए रखने में अपनी भूमिका सभी ग्रामवासियों को रखनी चाहिए|


कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह पटवाल द्वारा करते हुए सभी ग्रामीणों को अपने गांव को साफ स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई|
कार्यक्रम में उपस्थित पूरन सिंह नेगी, घनपत सिंह गहतोड़ी, हयात सिंह गहतोड़ी, पूरन सिंह अरोरा एवं ग्रामीणों द्वारा बड़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया|