आम बजट 2023 -: गरीबों को मिली बड़ी राहत, जानिए वित्त मंत्री की यह बड़ी घोषणा,

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में साल 2023-24 का बजट पेश किया| इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गई है|


मध्यमवर्ग किसानों और गरीबों को लेकर भी घोषणाएं की गई है| सबसे बड़ी राहत गरीबों को इस बजट से मिली है| बजट के दौरान वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 1 साल के लिए आगे बढ़ाने का ऐलान किया है| अब 1 साल तक जरूरतमंद लोगों को निशुल्क राशन मिलता रहेगा|
बता दें कि 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान किसी को भूखा न रहना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की थी| जिसके तहत गरीबों या जरूरतमंदों को 5 किलो मुफ्त राशन देने का प्रावधान है| पहले सरकार इस योजना को सितंबर 2022 में बंद करने वाली थी, हालांकि बाद में इसे 2023 तक के लिए बढ़ा दिया गया| इस बजट में वित्त मंत्री ने गरीब कल्याण योजना को 1 साल के लिए और बढ़ाने का ऐलान किया है|