
देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवंती चतुर्वेदी की उड़ान विदेशी धरती पर दिखेगी|
अवंती अंतर्राष्ट्रीय युद्धाभ्यास में भाग लेने वाली पहली महिला पायलट बनने जा रही है, जो जापान में सांझा हवाई अभ्यास में दमखम दिखाएंगे|
स्क्वाड्रन लीडर अवंती एसयू 30 एमकेआई पायलट है| जल्द ही वह गार्जियन हवाई युद्ध अभ्यास 2023 के लिए जापान रवाना होंगी|
भारतीय महिला पायलट फ्रांस समेत भारत में विदेशी सेनाओं के साथ युद्धाभ्यास में भाग ले चुकी है, लेकिन यह पहली बार है कि देश की बेटी विदेशी जमीन पर रण कौशल दिखाएगी|
यह अभ्यास 16 से 26 जनवरी के बीच ओमिटामा में हयाकुरी एयरबेस और आसपास के हवाई क्षेत्रों के साथ जापान के सयाया स्थित इरुमा में होगा| भारतीय दल में चार सुखोई-30 एमकेआई, दो सी-17 और एक आईएल विमान शामिल होंगे|
