उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। 8 जनवरी से मौसम में बदलाव होगा और मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी जिले खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में 8 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी जिलों को इसके बाद कोहरे से राहत मिल सकती है।बता दें कि राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान भी काफी गिरने लगा है। पिछले 2 दिन से राज्य में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो 8 जनवरी 2023 से पहाड़ी जिले उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार है तथा इसके बाद मैदानी क्षेत्रों को कोहरे से राहत मिल सकती है। 8 और 9 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य में बढ़ती ठंड के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि कोहरा पड़ने से कई ट्रेनें और हवाई सेवाएं भी रद्द करनी पड़ी है। वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सलाह दी जा रही है कि इन दिनों बच्चे और बुजुर्ग अपना ख्याल रखें व बाहर ना निकले तथा फुल बाजू और गर्म कपड़े पहने।
Recent Posts
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम