
रामनगर| उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर सैंपल पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं ताकि विद्यार्थियों का मार्गदर्शन हो सके| साथ ही बीते वर्ष के मॉडल उत्तर पुस्तिका भी अपलोड की गई हैं|
विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी के अनुसार सीबीएसई की तर्ज पर शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए 56 विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा भी कर दी है| ऐसे में इस वर्ष 80 अंकों की लिखित परीक्षा और 20 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी| जिसके तहत बोर्ड की वेबसाइट पर हाईस्कूल के 5 और इंटरमीडिएट के 9 विषयों के सैंपल पेपर अपलोड कर दिए गए हैं| छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कार्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं| इसमें किन प्रश्नों के कितने नंबर है इसकी जानकारी दी गई है| 2017, 2018,2019,2020 और 2022 के मॉडल पेपर उत्तर पुस्तिकाएं भी अपलोड की गई है| उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर भी विद्यार्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं|
इसके तहत हाईस्कूल के हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और कला का सैंपल पेपर जारी हुआ है और इंटरमीडिएट का अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान ,राजनीति शास्त्र अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत का सैंपल पेपर जारी हुआ है|
