![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में वर्तमान समय में गुलदार का आतंक काफी अधिक मात्रा में देखने को मिल रहा है और वही अब देहरादून में भी गुलदार अपना खौफ दिखा रहा है। बता दें कि देहरादून में वानिकी अनुसंधान के चोटी के संस्थान “वन अनुसंधान संस्थान” में गुलदार का खौफ पैदा हो गया है और यहां ना सिर्फ रात बल्कि सुबह- शाम और दोपहर को भी गुलदार दिख रहे हैं। इसे देखते हुए एफआरआइ प्रशासन ने आगामी 15 जनवरी 2022 के लिए परिसर को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है और यहां पर सुबह-शाम सैर करने में भी रोक लगा दी गई है और परिसर में दो पिंजरे लगा दिए गए हैं। इस मामले में एफआरआइ निदेशक डॉ रेणु सिंह का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गुलदार की सक्रियता निरंतर बढ़ रही है और कभी भी यहां पर गुलदार दिख जा रहे हैं। कई दफा यहां गुलदार के शावकों को भी देखा गया है तथा पर्यटको और सैर करने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर को 15 जनवरी तक बाहरी व्यक्तियों के लिए बंद रखा गया है। हालांकि स्थिति सामान्य होने के बाद एफआरआइ में प्रवेश की स्थिति भी सामान्य कर दी जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)