गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन कटौती की धनराशि को वापस दे सरकार

अल्मोड़ा – गांधी पार्क में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें पेंशनरों ने मांग की कि गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन में हो रही कटौती को बंद किया जाए और अब तक गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन में हुई कटौती की धनराशि को भी वापस किया जाए| इस बैठक में पेंशनरों की समस्याओं तथा उनके निराकरण के लिए विस्तार से चर्चा की गई|

Advertisements

आने वाले समय में पेंशनरों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इस बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई| साथ ही पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी की गई| इस बैठक की अध्यक्षता जीवन चंद्र तिवारी ने की तथा संचालन जीत सिंह चौहान ने किया| इस बैठक में नारायण राम, मदन राम, सुरेश चंद्र तिवारी, भगवत सिंह बिरौड़िया, बहादुर राम, शेर सिंह, ख्याति राम समेत कयेक पेंशनधारी मौजूद रहे|