उत्तराखंड -: डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को दी सौगात, अब इन मौकों पर मिल सकेगा अवकाश

देहरादून| उत्तराखंड पुलिस मंथन समाधान एवं चुनौतियां पुलिस सप्ताह के दौरान उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को सौगात दी है| अब पुलिसकर्मियों द्वारा अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्मदिन व सालगिरह पर आकस्मिक अवकाश दिया जा सकेगा|
इसके अलावा इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए|

  • सत्यापन अभियान लगातार चलाए जाएंगे एवं समय-समय पर उनकी समीक्षा होगी|
  • अधिसूचना विभाग को सूचनाओं पर प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए गए|
  • पुलिस के आधारभूत प्रशिक्षण में उत्तराखंड पुलिस ऐप, गोरा शक्ति योजना एवं अन्य तकनीकी सेवाओं के प्रशिक्षण जोड़ने को निर्देश दिए|
  • साइबर, ड्रोन एवं कंप्यूटर से संबंधित समस्त प्रशिक्षण डाइटेक देहरादून की आधुनिक लैब में कराए जाने का निर्णय लिया गया|
  • अन्य राज्यों से पुलिस के द्वारा किए जा रहे विशेष अभियानों की समीक्षा कर लागू करने के निर्देश दिए गए|
  • एसडीआरएफ में महिलाओं की प्रतिभागिता भी बढ़ाई जाएगी|
  • इस दौरान स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को पुलिस लाइन देहरादून में 1 सप्ताह का आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिए जाने का निर्णय लिया गया|
  • अल्मोड़ा और श्रीनगर के महिला थाने को साइबर थाने के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा|
  • प्रत्येक जनपद में साइबर एक्सपर्ट्स की नियुक्ति के प्रयास किए जाएंगे|
    इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस दौरान चर्चा हुई|