Uttarakhand-तीर्थनगरी में सभी होटल और रिसॉर्ट बुक….. नववर्ष की तैयारियों में जुटे लोग, खास होगा थर्टी फर्स्ट

उत्तराखंड राज्य में सभी पर्यटक स्थलों के होटल और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं। राज्य के ऋषिकेश में पर्यटक बड़ी संख्या में नव वर्ष का स्वागत करने के लिए पहुंच रहे हैं और पहले से ही होटल तथा रिसॉर्ट में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। दरअसल साल 2022 विदा होने वाला है और साल 2023 के आने की खुशी में तीर्थनगरी में पर्यटक नववर्ष मनाने के लिए पहुंचने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने पहले से ही होटल और रिसॉर्ट तथा कैंप में बुकिंग शुरू कर दी है। तीर्थ नगरी के ऋषिकेश, मुनीकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम तथा लक्ष्मण झूला का क्षेत्र पर्यटकों का काफी पसंदीदा क्षेत्र है और यहां पर्यटकों को होटल तथा रिजॉर्ट आकर्षित करते हैं इसलिए नववर्ष के मौके पर विशेष तैयारियां की जा रही है। यही नहीं बल्कि इस बार उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य ढोल दमाऊ की थाप पर नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां की जा रही है और भोजन में पर्यटकों को पहाड़ी पारंपरिक भोजन परोसने की तैयारी चल रही है और क्रिसमस तथा नववर्ष को देखते हुए पैकेज भी जारी किए गए हैं। पिछले 2 वर्षों में कोरोना के कारण सुस्त रहा पर्यटन व्यवसाय फिर से पटरी पर आ गया है और एक बार फिर वही पुराना वाला जश्न नव वर्ष पर देखने को मिलेगा।