3 देशों के अध्ययन भ्रमण पर निकले पशुपालन मंत्री, भेड़, बकरी, मछली पालन के लिए विदेशी रणनीति पर होगा काम

उत्तराखंड में भेड़, बकरी, मछली पालन और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए विदेशी रणनीति पर काम किया जाएगा| इसके लिए पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा 19 दिसंबर से 4 जनवरी 2023 तक ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड का दौरा कर संभावनाओं को तलाशेंगे|


बताते चलें कि प्रदेश में स्वरोजगार के लिए सरकार भेड़, बकरी, मछली पालन पर फोकस कर रही है| जिसके तहत अब ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड की भेड़, बकरी, मछली पालन में सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों का अध्ययन किया जाएगा| इसी कार्य के लिए पशुपालन मंत्री आज से 3 देशों के दौरे पर रहेंगे|
राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना के माध्यम से प्रदेश में हिमालयन बकरे का मीट, बकरी दूध और हिमालयन ट्राउट मछली की मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है|
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा अध्ययन भ्रमण के दौरान ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में फिश फॉर्म, मेरिनो भेड़ फार्म, बकरी दूध फार्म भी जाएंगे| इसके अलावा 3 देशों के प्रगतिशील किसानों उद्यमियों और व्यापारियों के साथ मार्केटिंग संभावनाओं पर चर्चा करेंगे|