
उत्तराखंड राज्य का नैनीताल शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी आकर्षक है और यहां सालों साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। बता दें कि नैनीताल में घूमने आई एक महिला पर्यटक ने शराब पीकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने शराब के नशे में धुत होकर एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए और राहगीरों को गालियां भी दी हालांकि उसके बाद पुलिस ने महिला पर्यटक को बस में बिठाया और सख्त चेतावनी देते हुए उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। महिला तल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर अपने पति के साथ मुंबई से आई थी और शराब के नशे में गाली-गलौच कर रही थी इसके साथ ही वह राहगीरों को पकड़कर हंगामा करने लग गई जिससे कि मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और उसने इस दौरान एक युवक के कपड़े भी फाड़ दिए युवक किसी तरह वहां से भाग निकला जिसके बाद पुलिस ने महिला को चेतावनी देते हुए बस में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

