Uttarakhand- दो से अधिक बच्चों वाले भी लड़ सकते हैं पंचायती चुनाव…… जानिए क्या बोले पंचायतीराज मंत्री

उत्तराखंड राज्य में दो से अधिक बच्चों वाले भी पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर पाएंगे। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो या दो से अधिक बच्चे हैं वह पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर सकते हैं। सिंचाई, लोनिवि व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और इस दौरान उन्होंने कहा कि जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो या दो से अधिक बच्चे हैं वह पंचायत चुनाव में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों के चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराए जाने के पक्ष में है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड का विकास सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से हो रहा है और राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद भी मिल रहा है। मंत्री सतपाल महाराज की घोषणा के बाद कई लोग जिनके 25 जुलाई 2019 से पहले दो से अधिक बच्चे हैं वह पंचायती चुनाव में प्रतिभाग कर पाएंगे।