उत्तराखंड के लोग अपनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करते तो उसे आगे कैसे बढ़ाएंगे – मंत्री सौरभ बहुगुणा

खटीमा| दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के 25 वर्ष पूरे होने पर रंजन जयंती समारोह आयोजित हुआ| इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित थे|


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, ‘उत्तराखंड का लोकल ब्रांड आंचल पर हम सब को गर्व होना चाहिए, ठीक वैसे ही, जैसे गुजरात को अमूल पर है| इस अंचल ब्रांड को लोगों तक पहुंचाना है| इसे अन्य ब्रांड की टक्कर में लाना है| राज्य के लोगों की सहभागिता से ही यह संभव हो सकता है| यदि हमारे दूध में कमियां है तो बताएं उसे हम ठीक करेंगे| हम उत्तराखंड के लोग अपनी चीजों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो उसे आगे कैसे बढ़ाएंगे| लस्सी, खीर, फ्लेवर मिल्क बाजार में उतारने के बाद अब आंचल का पहला कैफे देहरादून में खोला है| बहुत जल्द ही 100 कैफे पूरे प्रदेश में खोले जाएंगे| ताकि यह ब्रांड राज्य के हर आदमी के पास पहुंच सकें| जब हम मार्केट में नंबर वन होंगे तो इसका लाभ पशुपालकों को भी मिलेगा|’