बड़ा खुलासा -: चीन से सबसे अधिक प्रभावित 82 देशों की सूची में पहले स्थान पर रहा यह देश

चीन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मापने वाले एक अध्ययन से ज्ञात हुआ कि पाकिस्तान दुनिया के 82 देशों में ऐसा पहला देश है जो चीन से सर्वाधिक प्रभावित है|


रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो लिबर्टी के अनुसार ताइवान स्थित अनुसंधान संगठन डब्लथिंक लैब्स द्वारा 8 दिसंबर को पुनः लांच किए गए एक डेटाबेस चाइना इंडेक्स ने पाकिस्तान को दुनिया भर के 82 अन्य देशों की सूची में सबसे ऊपर रखा|
इस रिपोर्ट के अनुसार चीन पर निर्भरता के मामले में पाकिस्तान के बाद कंबोडिया और सिंगापुर दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर थाईलैंड है| सूचकांक में दक्षिण अफ्रीका और पेरू पांचवें स्थान पर है| फिलीपींस का स्थान सातवां है, जबकि मलेशिया दसवें स्थान पर है| किर्गिस्तान और ताजिकिस्तान सूचकांक में आठवें और नौवें स्थान पर है|