अल्मोड़ा -: पौष माह के अंतिम रविवार को यहां लगेगा भव्य मेला

अल्मोड़ा| उत्तर भारत का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर कोसी कटारमल में 3 साल बाद भव्य मेला लगेगा| अल्मोड़ा के कोसी के पास कटारमल गांव में स्थित सूर्य मंदिर पूरे देश की आस्था का केंद्र है|

हर साल यहां पौष माह के अंतिम रविवार को भव्य मेले का आयोजन होता है| जिसमें शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग आते हैं| लेकिन कोरोनाकाल के दौरान मेले का आयोजन नहीं हुआ| अब इस बार लंबे इंतजार के बाद भव्य मेले का आयोजन होगा| यह कुमाऊं का सबसे ऊंचा प्राचीन व ऐतिहासिक सूर्य मंदिर है |इसे सूर्य की पूजा के लिए शक्तिपीठ माना जाता है| इसका निर्माण मध्यकाल में कत्यूरी वंशज के राजा कटारमल ने करवाया था| इसमें मुख्य मंदिर की संरचना तीरथ है, जो वर्गाकार गर्भगृह के साथ नागर शैली के वक्र रेखी की शिखर सहित निर्मित है| पर्यटक को इसकी विशालता और वास्तुशिल्प बहुत भाता है|
ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह बिष्ट के अनुसार, मंदिर में 8 जनवरी को पौष माह के अंतिम रविवार को सूर्य पर्व मेले का भव्य आयोजन होगा|
15 दिसंबर से 14 जनवरी तक पौष माह के प्रत्येक रविवार को सूर्य पर्व के रूप में मनाया जाता है| 8 जनवरी को पौष माह के अंतिम रविवार को भगवान सूर्य की पूजा अर्चना के समय मेले का आयोजन होगा|