Uttarakhand- भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत……. कार्यकर्ताओं से की यह अपील

उत्तराखंड राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आगामी कुछ दिनों में पदयात्रा निकालने वाले हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उस दौरान उनका कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है इसलिए वह आगामी जनवरी माह में भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा में उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की और कहा कि 2022 में राज्य सरकार ने जितने लोगों को नौकरी दी है उससे ज्यादा लोगों की नौकरियां वापस ले ली है। विधानमंडल में नौकरी को लेकर उनका कहना था कि अगर विधानमंडल में नौकरी देना अपराध है तो इसकी सजा नौकरी मिलने वाले को नहीं बल्कि नौकरी देने वाले को मिलनी चाहिए थी। ऐसे लोगों को मंत्री नहीं बनाना चाहिए था। हिमाचल प्रदेश में मिली जीत के बारे में उनका कहना था कि इस जीत का संदेश अगले लोकसभा चुनाव तक जाएगा जिसका कांग्रेस को काफी लाभ मिलेगा।