उत्तराखंड -: प्रदेश में पहली बार महिलाओं के लिए बनी नीति, इस तारीख को होगी जारी

देहरादून| राज्य में अगले वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला नीति को जारी किया जाएगा|


राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल में महिला नीति के ड्राफ्ट पर सचिवालय में अधिकारियों की बैठक के बाद यह जानकारी दी| जिसमें उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है| अगले 21 दिन तक कई माध्यमों से इस संबंध में जनता से सुझाव लिया जाएगा| प्रदेश में पहली बार महिलाओं के लिए नीति बनने जा रही है| राज्य महिला आयोग की ओर से इसका ड्राफ्ट तैयार हुआ है| सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ ही कई विभागों के सचिवों व अफसरों संग हुई बैठक के बाद आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि विभागों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है|
इसमें खासकर पहाड़ की महिलाओं को केंद्र में लेते हुए ड्राफ्ट को तैयार किया गया है| महिला नीति में एकल महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है|